आप भी कर सकते हैं, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तरीण । सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी।upsc ias prelims syllabus in Hindi.
आप भी कर सकते हैं, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तरीण । सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम हिंदी।upsc ias prelims syllabus in Hindi.
प्यारे मित्रों
किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए सिर्फ कठिन परिश्रम करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि सही दिशा में भी प्रयास करना आवश्यक है। अगर हमें अपने लक्ष्य के बारे में ठीक-ठीक जानकारी न हो तो अपार परिश्रम भी असफलता की भेंट चढ़ जाने को अभिशप्त होता है। सिविल सेवा की परीक्षा भी इसका अपवाद नहीं है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम पहले इस बात से भली भांति परिचित हो जाएं की यह परीक्षा अभ्यर्थियों से क्या अपेक्षाएं रखती है?
इस अपेक्षा को जानने का सबसे बुनियादी सूत्र है सिविल सेवा परीक्षा का पाठ्यक्रम अर्थात् एक ऐसा दस्तावेज जिसमें परीक्षा के विभिन्न चरणों की बारे में जानकारी दी होती है तथा उन विषयों का जिक्र होता है जिससे संबंधित प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। अतः यह जरूरी है की आप न केवल पाठ्यक्रम से परिचित हो बल्कि यह हमेशा आपके पास रहे ताकि आप ज्ञान के अपार संसार में अपने लक्ष्य से विचलित ना हो जाए । आपको हमारे इस ब्लॉग चैनल पर यही सब कुछ पढ़ने को मिलेगा 🙏
भाग - क : प्रारंभिक परीक्षा
प्रश्नपत्र -1(200 अंक) अवधि : दो घंटे
* राष्ट्रीट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं।
* भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
* भारत एवं विश्व भूगोल- भारत एवं विश्व का भौतिक,सामाजिक ,आर्थिक भूगोल।
* भारतीय राज्यतंत्र और शासन- संविधान, राजनीतिक प्रणाली,पंचायती राज,लोक नीति, अधिकारों संबंधी मुद्दे ,आदि।
* आर्थिक और सामाजिक विकास -सतत विकास, गरीबी ,समावेशन,जनसंख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र में की गई पहले आदि।
* पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव- विविधता और जलवायु परिवर्तन संबंधी सामान्य मुद्दे , जिनके लिए विषयगत विशेषज्ञता आवश्यक नहीं है।
* सामान्य विज्ञान।
* बोधगम्यता
* संचार कौशल सहित अंतर - वैयक्तिक कौशल
* तार्कीक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता
* निर्णय लेना और समस्या समाधान
* सामान्य मानसिक योग्यता
* आधारभूत संख्यनन ( संख्याएं और उनके संबंध, विस्तार कर आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर), आंकड़ों का निर्वाचन (चार्ट ,ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर)
नोट- 1: सिविल सेवा ( प्रारंभिक) परीक्षा का पेपर-2, अर्हक पेपर होगा जिसके लिए न्यूनतम अर्हक अंक 33% निर्धारित किए गए हैं।
नोट -2 : प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ विठ्ठल प्रकार के होंगे।
नोट- 3: मूल्यांकन के प्रयोजन से उम्मीदवार के लिए यह अनिवार्य है कि वह सिविल सेवाााा( प्रारंभििक) परीक्षा के दोनो पेपरोो में सम्मिलित हो। यदि कोई उम्मीदवार सिविल सेवा (प्रारंभििक )परिक्षा के दोनोंंं पेपरो में सम्मिलित नहींं होता है, तब उसे अयोग्य ठहराया जाएगा।
Comments
Post a Comment